February 19, 2013

और अंत में : राजनीति बड़ी खराब चीज है जी!

-बर्तोल्त ब्रेख्त

सबसे बड़ा मूर्ख वह है, जो राजनीतिक रूप से अज्ञानी है | वह न तो सुनता है, न देखता है और न ही राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होता है | उसे यह पता नहीं कि उसके आटे-दाल का भाव, उसकी दवाइयों का खर्च, घर का किराया, उसके रहन-सहन का खर्च – यह सब कुछ राजनीतिक निर्णय पर निर्भर है| यहाँ तक कि उसे अपनी राजनीतिक अज्ञानता पर गर्व ही होता है और वह सीना तान कर कहता है कि उसे राजनीति से घृणा है | वह मंदबुद्धि यह नहीं जानता कि वह वेश्या, वह अनाथ बच्चा, वह चोर और सबसे घृणित बहुराष्ट्रीय कंपनियों का वह भ्रष्ट अधिकारी भी उसके इसी अराजनीतिक होने का नतीजा हैं |







No comments:

Post a Comment